भेल अंतर इकाई कैरम प्रतियोगिता संपन्न

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 दिसम्बर। बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बीएचईएल अन्तर इकाई कैरम प्रतियोगिता बृहष्पतिवार को सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता में बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीएचईएल बंगलुरू ने बीएचईएल त्रिची को हराकर पुरूष वर्ग की ‘टीम चैम्पियनशिप ट्राफी’ अपने नाम की। पुरूष एकल वर्ग में त्रिची के ए.गुनाशीलन विजेता तथा त्रिची के वी.कुमार उप विजेता रहे। महिला एकल वर्ग में दिल्ली की चित्रा मार्तोलिया ने बंगलुरू की सुधामणि को हराकर खिताब पर कब्जा किया।

महिला डबल्स वर्ग में बंगलुरू की सुधामणि एवं रश्मि ने दिल्ली की चित्रा मार्तोलिया एवं सीमा खत्री को मात दी। सेक्टर-2 स्थित खेल भवन में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं और सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने और जीतने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में लोगों को एक साथ लाने, सांस्कृतिक मतभेदों को दूर करने और सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करने की क्षमता होती होती है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वी.के. रायजादा, स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक आलोक कुमार, अध्यक्ष अजय कुमार एवं महासचिव अभिनव आशीष सहित महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।