बिना मानचित्र के हो रही थी अवैध प्लाटिंग, हुई सील

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अनाधिकृत विकास कार्यों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए नीरज अग्रवाल व अन्य व्यक्तियों द्वारा प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराये शिवादा गार्डन , गेल गैस प्लांट के निकट लगभग 20 से 25 बीघा भूमि पर की जा रही प्लाटिंग व विकास कार्य को रुकवा दिया ।
प्राधिकरण की टीम ने अनाधिकृत विकास कार्य रुकवाते हुए अवैध विकसित करने वाले लोगों को निर्देश देते हुए कहा है कि अवैध विकास कार्य के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।