भाजपा ने बहाल की जगजीवन राम की सदस्यता

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 जनवरी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री जगजीवन राम की सदस्यता पार्टी ने पुनः बहाल कर दी है। गौरतलब है कि बेलड़ा प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए जगजीवन राम ने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसे पार्टी द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया था। लेकिन हाल ही में पार्टी ने निर्णय लेते हुए जगजीवन राम की सदस्यता पुनः बहाल कर दी है।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य द्वारा भेजे गए गए पत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आदेश के उपरांत जगजीवन राम की सदस्यता बहाल की गयी है। पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हुए जगजीवन राम ने कहा कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। कार्यकर्ता के रूप में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।