विडियो:-हत्या की जांच में जूटी पुलिस, एसएसपी ने किया घटनास्थल का जायजा

Crime
Spread the love

हरिद्वार:-गांव मोहम्मदपुर जट्ट के रमेश पुत्र घसीटा (उम्र 56 वर्ष) जो अविवाहित व अकेले ही रहते थे।सुबह के समय रमेश की चारपाई पर खून व कुछ मांस के अवशेष थे, किंतु रमेश उस स्थान से गायब थे।तत्काल मौके पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंचे। मृतक का शव गांव के दूसरे छोर में गंदे नाले में पड़ा मिला।

मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल, पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर, पुलिस अधीक्षक अपराध/ट्रैफिक पंकज गैरोला, क्षेत्राधिकारी रुडकी पल्लवी त्यागी, एएसपी जितेंद्र मेहरा एवं फॉरेंसिक टीम, स्वान दल पहुंचे। शव को पंचनामा/पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भेजा गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।