संदिग्ध अवस्था में खुखरी लेकर घूमते गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 नवम्बर। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खुखरी बरामद की है। चेकिंग के दौरान रेग्युलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किए गए शुभम घई उर्फ भानू प्रताप पुत्र विजय सिंह निवासी न्यू आईटीसी गेट मधुबन विहार कालोनी सदर बाजार सहारनपुर हाल निवासी मीनाक्षीपुरम सिडकुल के कब्जे से खुखरी बरामद होने पर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल करम सिंह व जोत सिंह शामिल रहे।