देशी शराब के पव्वों समेत गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 6 फरवरी। शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुभाष नगर के निकट कब्रिस्तान के सामने से गिरफ्तार किए गए आरोपी मुकेश जोशी पुत्र रेवादर दत्त शर्मा निवासी तल्ली पोखरी ओखल काडा जिला नैनीताल हाल निवासी गली नंबर बी-9 सुभाषनगर के कब्जे से देशी शराब के 52 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल नरेंद्र राणा व रवि चैहान शामिल रहे।