जमालपुर व लक्सर रोड पर अवैध कॉलोनी में प्लाटिंग के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार 6 फरवरी। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अनाधिकृत निर्माण करने वालों की नकेल कसते हुए विभिन्न स्थानों पर अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की।
प्राधिकरण की टीम ने जमालपुर रोड पर रामकुमार डागर द्वारा 7-8 बीघा भूमि पर की जा रही प्लाटिंग, मिस्सरपुर लक्सर रोड पर स्थित अश्वनी सैनी द्वारा 3 से 4 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी में प्लाटिंग के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की और दूसरी तरफ लक्सर रोड़ पर ही स्थित विद्या मंदिर मंदिर स्कूल के बगल में अरविन्द चौहान द्वारा 4-5 बीघा भूमि पर प्लाटिंग को प्राधिकरण की टीम ने सील किया। प्राधिकरण ने एक अन्य स्थान जियापोता पर चल रही प्लाटिंग जिसको निशु कुशवाहा व अर्जुन सैनी द्वारा कराया जा रहा था पर कड़ी कार्यवाही करते हुए मौके पर रुकवा दिया।