नाली बनवाने में विफल हुए जनप्रतिनिधि-कपिल शर्मा जौनसारी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 8 फरवरी। एक गली के दो-दो जनप्रतिनिधि होने के बावजूद नाली नहीं बन पाने का मामला सामने आया है। समाजसेवी कपित शर्मा जौनसारी ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार में कैलाश गली में सड़क बनने के कई वर्ष बाद भी नाली नहीं बन पाई है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कपिल शर्मा जौनसारी का कहना है एक गली के दो दो जनप्रतिनिधि होने के बाद भी सड़क बनने के बाद नाली नहीं बनवा सके।

कैलाश गली दो वार्डो के मध्य की गली है। लेकिन भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों जनप्रतिनिधि गली में नाली बनवाने में विफल हो गये। जिसका खामियाजा आम जनता व आश्रमों में आने वाले यात्रिओं को भुगतना पड़ रहा है। गली के लोगों का कहना है कि जब सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था तो उसी समय नाली का निर्माण करवाना चाहिए था। यदि सड़क के साथ ही नाली बनवा दी जाती तो स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।