चोरी की योजना बना रहे चार गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 13 फरवरी। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रेलवे सुरंग के पास पालिका बाजार के ऊपर चोरी योजना बनाते गिरफ्तार किए गए आरोपियों सागर पुत्र दीपक निवासी सुरजपुर कालोनी हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून, सूर्या पुत्र विनोद निवासी रोडीबेलवाला झुग्गी झोपंडी हरिद्वार, सुमित आर्य पुत्र हरीशचन्द आर्य निवासी पदमपुरी रास्ता थाना भीमताल नैनीताल व द्वारिका पुत्र अमन सिंह निवासी उदौर थाना फलोरा टीकमगढ म.प्र. के कब्जे से कटर बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी, हेडकांस्टेबल संजयपाल, कांस्टेबल अमित शामिल रहे।