उत्तराखंड पत्रकार संघ व जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. की और से रविवार को किया जाएगा फूलों की होली का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 16 मार्च। उत्तराखंड पत्रकार संघ व जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. की और से रविवार को फूलों की होली समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में कई प्रमुख संत, राजनेता व समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उत्तराखंड पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश वालिया ने बताया कि पत्रकारिता एक पवित्र मिशन है।

उत्तराखंड पत्रकार संघ द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए 24 वर्ष से निरंतर फूलों की होली का आयोजन कर रहा है। इस श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए रविवार को शंकर आश्रम के निकट होटल क्लासिक रेजीडेंसी में आयोजित की जा रही फूलों की होली में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष, कई प्रमुख राजनेता व गणमान्य लोग शामिल होंगे।

संतजनों के सानिध्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में वृन्दावन व पंजाब के भजन गायक व शांतिकुंज की भजन मंडली के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। कौशिक आर्ट क्रिएशन के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि रमेश रमन करेंगे। कार्यक्रम में सभी संत, राजनेता, अधिकारी पत्रकार व आमजन मिलकर एक दूसरे से फूलों की होली खेलेंगे।