वीरेंद्र रावत बुधवार को करेंगे नामांकन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत का नॉमिनेशन फॉर्म अमन गौड़ ने प्राप्त किया। वीरेंद्र रावत बुधवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन करेंगे।

एडवोकेट अरविंद शर्मा ने बताया कि वीरेंद्र रावत यूथ कांग्रेस से लेकर प्रदेश की कमेटी के कई पदों पर काम कर चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की कमान भी संभाल चुके हैं। कॉलेज के समय में छात्र संघ की राजनीति में सक्रिय रूप से काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत ऊर्जावान, ईमानदार छवि के नेता है। हरिद्वार लोकसभा की जनता अवश्य ही अपना आशीर्वाद उन्हें देगी। इस दौरान विक्रम खारोला, रवीश भटीजा आदि मौजूद रहे।