झूठ फैला रही है कांग्रेस-स्वामी यतिश्वरानन्द

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 अक्टूबर। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैला रही है। जब ईवीएम से चुनाव होते है तो कांग्रेस उसमे गड़बड़ी बताती है। अब जिला पंचायत चुनाव बैलेट पर हुए तो कांग्रेस उसमें भी गड़बड़ी का आरोप लगा रही है। गड़बड़ी ना तो ईवीएम मे है ना बैलेट मे है। गड़बड़ी कांग्रेस मे है और जनता इसे समझ चुकी है। इस लिए हर चुनाव मे कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ रही है।

वेद मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी यतिश्वरानन्द ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने और खुद को सुधारने की जरूरत है। हाल ही मे हुए पंचायत चुनाव मे हरिद्वार की ग्रामीण जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों पर अपनी पक्की मोहर लगा दी है और हर मोर्चे पर विफल कांग्रेस अब समाप्ति की और बढ़ रही है। बूढ़ी हो गई कांग्रेस को अब मुक्ति का उपाय करना चाहिए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता संजीव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अपने अन्तिम दोर से गुजर रही है। देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस को कोई भी अवसर देने को तैयार नहीं है। महाभ्रष्टाचार की खाई मे फसी कांग्रेस को अब जनता स्वीकार करने को तैयार नहीं है। पंचायत चुनाव और उससे पहले राज्य विधानसभा के चुनाव मे जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह नकार दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य की कमान संभालने से प्रदेश के चहमुखी विकास की राह खुल गई है। बहुत जल्द उत्तराखण्ड देश का सबसे विकसित राज्य होगा।

बैठक मे मुख्य रूप से विजय धीमान, पुष्पेंद्र गुप्ता, सुरेश मखीजा, संजीव कुमार, मिथलेश कुमार, विपिन राणा, अरविंद कुमार, आकाश सैनी, नवीन राव, सन्नी कुमार, अनिल तेश्वर, सुनील कांगड़ा व संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *