कच्ची शराब समेत दबोचा

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 10 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में शराब व अन्य मादक पदार्थो का इस्तेमाल रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लकसर कोतवाली पुलिस ने छामामारी कर कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी काला पुत्र फूल सिह निवासी ग्राम बाकरपुर लक्सर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल संजय पंवार व अमित शामिल रहे।