चोरी की बाइक व नकदी के साथ ज्वालापुर के दो गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 अप्रैल। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार लोधामंडी निवासी शाहबाज ने दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार रूपए की नकदी, विभिन्न कंपनियों के कूपन व अन्य सामान चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। इसके अलावा अहबाबनगर निवासी गुलजार ने उसकी बाइक चोरी कर लिए जाने के संबंध मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर शाहवाज उर्फ भैया पुत्र शहराज खान निवासी लोधा मंडी पीठ बाजार व शेरखान पुत्र लियाकत निवासी फकीरों वाली गली लोधा मंडी को सेक्टर-2 बैरियर से चोरी की गयी मोटरसाइकिल व नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, रेल चौकी प्रभारी एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, एएसआई गंभीर तोमर, कांस्टेबल दीपक चौहान, अंकित कवि, अमित गौड़, कर्म सिंह शामिल रहे।