चाकू समेत संदिग्ध दबोचा

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 24 अप्रैल। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध के चाकू समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीती रात चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज उर्फ डोला पुत्र सुरेश कुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर बताया। चाकू बरामद होने पर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।