स्मैक समेत गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 मई। मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लकसर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने आरिफ पुत्र इस्लाम निवासी लोको कालोनी लक्सर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.80 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई कर्मवीर सिंह, हेडकांस्टेबल रियाज अली व पंचम प्रकाश शामिल रहे।