घाट पर हुड़दंग कर रहे हरियाणा के यात्रीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 मई। नशे में घाट पर हुड़दंग मचा रहे छह हुड़दंगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिशन मर्यादा के तहत गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर दिया गया। सर्वानन्द घाट पर कुछ युवकों के हुड़दंग करने की सूचना पर नगर कोतवाली की खड़खड़ी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई संजीत कंडारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और हुड़दंग कर रहे सुमित पुत्र जगदीश, कृष्ण पुत्र शमशेर, मनोज कुमार पुत्र धर्मपाल, अमरजीत पुत्र रामेश्वर, बलराज पुत्र सतवीर व परविंदर पुत्र प्रेम सिंह निवासी बैसवाल गोहाना सोनीपत हरियाणा को हिरासत में ले लिया। सभी को चौकी लाया गया और मर्यादा का पाठ पढ़ाते हुए पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर दिया। पुलिस टीम में खड़खड़ी चौकी प्रभारी एसआई सुमित कंडारी, कांस्टेबल विकटेश्वर व संदीप शामिल रहे।