चाकू समेत गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 9 जून। लकसर कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपी सचिन पुत्र कुंवरपाल निवासी खड़ंजा के कब्जे से चाकू बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल ध्वजवीर सिंह व होमगार्ड गौरव शामिल रहे।