प्रदेश स्तरीय क्रिकेट अंपयारिंग पैनल में चुने गए हरिद्वार के राहुल गुप्ता व शाहनवाज

Haridwar News Sports
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 जून। हरिद्वार के राहुल गुप्ता व शाहनवाज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अंपायरिंग पैनल में चयनित हुए हैं। क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ उत्तराखंड द्वारा कराए गए टेस्ट में राहुल गुप्ता और शाहनवाज ने क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त कर हरिद्वार का नाम रोशन किया हैं। टेस्ट में राहुल गुप्ता ने 83 फीसदी और शाहनवाज के 82 फीसदी अंक प्राप्त किए। पूरे उत्तराखंड से मात्र 9 लोग क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ उत्तराखंड के प्रदेश स्तरीय अंपायरिंग पैनल के लिए चयनित हुये हैं।

राहुल गुप्ता और शाहनवाज प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग करेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सचिव इंद्रमोहन बर्थवाल ने दोनों को शुभकामनाएं दी। इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने कहा कि राहुल गुप्ता व शाहनवाज ने जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार अंपायरिंग की है। दोनों का प्रदेश स्तरीय अंपायरिंग पैनल में चयन होना हरिद्वार के लिए गौरव का विषय है।