भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराने रानीपुर मोड़ पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Uncategorized
Spread the love

पर्यावरण रक्षा का संदेश देता है हरेला पर्व-मदन कौशिक

हरिद्वार ( 6 जुलाई) हरेला पर्व अभियान के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराने रानीपुर मोड़ पर विधायक मदन कौशिक की उपस्थिति में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रकृति से हमें जीवन भर प्राकृतिक संसाधन प्राप्त होते हैं। प्रकृति के करीब रहकर उसका संरक्षण करते हुए ही हम प्रदूषण पर लगाम लगा सकते हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी के अभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट,तरुण नय्यर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़ जी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद, अनिरुद्ध भाटी, संजय अग्रवाल, रवि जैसल, विनीत जॉली, विधायक प्रतिनिधि राज कुमार, मोनिका सैनी, सपना शर्मा, निशा नोडियाल, पिंकी चौधरी, प्रीत कमल, नेपाल सिंह, राजेन्द्र कटारिया, सचिन बेनीवाल, नेपाल सिंह,गौरव भाटिया, विशाल खेरवाल, छवि पन्त, सुषमा चौहान, संगीता बंसल, गोमती मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।