तनवीर
व्यापारियों को उजाड़ कर नहीं बनने दिया जाएगा कॉरिडोर-राजेंद्र चौटाला
हरिद्वार, 14 जुलाई। राज्य व्यापार मंडल ने कॉरिडोर का प्रस्ताव लाने वाले का नाम सार्वजनिक करने की मांग की है। भूपतवाला स्थित शिव शक्ति धाम में प्रदेश संरक्षक मुरली मनोहर की अध्यक्षता व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित अरोड़ा व विशाल गोस्वामी के संचालन में आयोजित राज्य व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि संगठन व्यापारियों की लड़ाई लड़ेगा। चौटाला ने कहा कि हरिद्वार ऋषिकेश कॉरिडोर किसी भी रूप में व्यापारियों को उजाड़ कर बनने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों व स्थानीय निवासियों को उजाड़ने, बेरोजगार व बेघर करने के लिए कॉरिडोर का प्रस्ताव देने वाले का नाम सरकार व प्रशासन सार्वजनिक करे। व्यापार मण्डल का गठन संघर्ष के लिए हुआ है।
व्यापरियो की आजीविका बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि ललतारो पुल से रोड़ी बेलवाला व सीसीआर होते हुए कॉरिडोर बनाने पर प्रशासन को विचार करना चाहिए प्रशासन। प्रशासन हरिद्वार का सौन्दर्यकारण करे। लेकिन व्यापारियों की आजीविका बचाने की जिम्मेदारी भी सरकार व प्रशासन की है। यदि व्यापारियों को जबरन उजाड़ा गया तो विरोध में संघर्ष किया जाएगा। मुख्य अथिति प्रदेश संरक्षक पंकज व्यास व मुरली मनोहर ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिल कर कॉरिडोर योजना को लेकर वार्ता करेगा व अनुरोध करेगा किसी भी व्यापारी की आजीविका को ना उजाड़ा जाए।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने संगठन का विस्तार करते हुए राजेश सुखीजा को हरिद्वारा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि प्रदेश संरक्षक सरिता पुरोहित, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित अरोड़ा, पूर्व पार्षद व वरिष्ठ व्यापारी नेता अमन गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल, प्रदेश सचिव चंदशेखर गोस्वामी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेश सुखीजा, जिला महामंत्री अजय अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष जसवंत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अतुल गोसाई, युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, कार्यकारिणी सदस्य गोकुल सिंह रावत, हरकी पैड़ी अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री रिक्की अरोड़ा, खड़खड़ी अध्यक्ष, सुभाष ठक्कर, ब्रह्मपुरी व्यापार मंडल अध्यक्ष मास्टर मुन्ना लाल, बिलेश्वर व्यापार मंडल से रवि शर्मा, दुर्गा, मधुर अरोड़ा, नितिन शर्मा, रामकिशोर अग्रवाल, रजनीश गर्ग, चन्दर संसारिया, रिक्की अरोड़ा, आलोक कुमार, शुभम सुखीजा, मनोज, यशोदा यादव, हेमलता जोशी, अंजलि, विकास शर्मा, हरी सिंह त्रिवाल सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।


