उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा अवश्य करनी चाहिए-भारतेंदु गौड़
हरिद्वार, 17 अगस्त। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिव भक्त कांवड़ियों के लिए श्यामपुर कांगड़ी में भंडारे का आयोजन किया गया। अधीक्षण अभियन्ता भारतेंदु गौड़ ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। विभिन्न राज्यों से शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन धर्मनगरी में होता है। लंबी यात्रा शिवभक्त कांवड़िएं करते हैं। कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना भी यात्रा के दौरान होता है। भंडारे का आयोजन शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए ही किया गया है। सामाजिक सरोकारों से लोगों को जुड़ना चाहिए।

अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा के समान है। भगवान शिव के भक्तों की सेवा से मन को प्रसन्न्ता मिलती है। भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। कांवड़ियों की सेवा में अपना समय अवश्य दें। भगवान शिव भक्तों की सेवा करने से प्रसन्न होते हैं। विकास त्यागी ने कहा कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िएं हरिद्वार पहुंचते हैं। सरकारी, गैर सरकारी संस्थान, सामाजिक संस्थाएं, व्यापारी शिवभक्तों की सेवा में जुट जाते हैं। इस अवसर पर विजयवीर सिंह, योगेश, अनिल निमेष, लाखन सिंह, अनुज बंसल, तेजपाल, अशोक, सलीम, मनीष राठी, राजकुमार, मानवेंद्र, विशाल, सुनील शर्मा, राजकुमार सागर, नीतिन आदि मौजूद रहे।