स्मैक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 4 सितम्बर। लकसर पुलिस ने स्मैम समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ’आपराधिक घटनाओं एवं मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर की जा रही है चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किए आरोपियों के कब्जे से 12.84 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व 540 रूपए की नकदी बरामद हुई है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी कुर्बान पुत्र सलीम निवासी ग्राम रसूलपुर (बेहट रोड) व वसीम पुत्र जुल्फान निवासी खाता खेडी कोतवाली देहात जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।