जाट महासभा ने किया तीन स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतने वाली शालिनी सिंह को सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 सितम्बर। किर्गिस्तान में आयोजित केटल बेल वर्ल्ड स्पोर्टस चैंपियनशिप में देश के लिए तीन स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतने वाली हरिद्वार की बेटी शालिनी सिंह पत्नि शोरब सिंह को जाट महासभा पंचपुरी ने सम्मानित किया है। जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ शालिनी सिंह के जुर्स कंट्री स्थित आवास पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।

देवपाल सिंह राठी ने कहा कि देश के लिए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली शालिनी सिंह से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी। शालिनी सिंह की सफलता से उनके परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन हुआ है। शालिनी सिंह जाट समाज की बेटी हैं। लेकिन उससे पहले वह भारत की बेटी है। इस अवसर पर योगेन्द्र पाल सिंह राणा, हरपाल सिंह, रकम सिंह, नरेन्द्र सिंह देशवाल, धीरसिंह, जीतसिंह ढिल्लो, बिरपाल सिंह, विनीत कुमार, शोरब सिंह आदि शामिल रहे।