गणपति सेवा संघ द्वारा धूमधाम से मनया जा रहा है गणपति उत्सव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 सितम्बर। गणपति सेवा संघ द्वारा धूमधाम से ऋषिकुल मैदान में 34वां गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। भव्य रूप से आयोजित गणपति उत्सव में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में आकर्षक झूलों की व्यवस्था भी की गयी है। गणपति सेवा संघ के पदाधिकारियों अशोक पाराशर, पंकज अरोड़ा, दीपक ओबेरॉय, विजय भंडारी, ओप्रकाश माटा ने पूजा अर्चना करने के पश्चात सभी को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दी। विजय भंडारी ने कहा कि गणपति सेवा संघ द्वारा प्रतिवर्ष बाल सांस्कृति उत्सव के रूप में गणपति उत्सव का आयोजन किया जाता है।

चेयरमैन अशोक पाराशर ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि संजना डांस क्लासिक ग्रुप द्वारा गणपति वंदना, सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। माउंट लिट्रा स्कूल के बच्चों ने लघु रामायण, नृत्यांचल डांस ग्रुप उद्यान डांस एकेडमी, वैष्णवी डांस ग्रुप आदि के बच्चों ने भी मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अशोक पाराशर ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू करने से पूर्व केक काटकर गणपति का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, नरेश अरोड़ा, मनोज शुक्ला, संजना भाटिया, निशांत, विपिन खन्ना, सुरेश, अमित, रामदास जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *