अवैध अतिक्रमण हटाया जाए एवं असामाजिक गतिविधियों पर लगे लगाम-अनुज सिंह

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 11 सितम्बर। भगत सिंह चौक व सेक्टर-2 बैरियर के आसपास सड़क पर अतिक्रमण कर अवैध गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद अनुज सिंह के संयोजन में गोल गुरूद्वारा निवासियों व नेहरू युवा केंद्र सचिव ने सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को ज्ञापन दिया और अतिक्रमण हटाने की मांग की। पूर्व पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि भगत सिंह चौक व सेक्टर-2 बैरियर के आसपास अवैध अतिक्रमण कर रखा है। लगातार मार्ग पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाएं मार्ग से नहीं निकल पाती है। कबाड़ के खोखे रखे हुए हैं। सड़क पर सामान फैला रहता है। कई बार आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। अनुज सिंह ने कहा कि अवैध अतिक्रमण को सड़क से जनहित में हटाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग पर सब्जी ठेली, फड़ आदि लगाकर दुकानें सज जाती हैैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्योंकि मार्ग पर छोटे बड़े वाहन चलते हैं। यातायात भी बाधित होता है।

अनूप सिंह सिद्धू व नरेश कुमार ने कहा कि मार्ग संकरा है। मार्ग पर अवैध अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कबाड़ियों की दुकानें लगी हुई हैं। दुकानों पर असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। महिलाएं बच्चे मार्ग से नहीं निकल पाते हैं। नेहरू युवा केंद्र पर बालक बालिकाएं खेलने के लिए आती हैं। लेकिन मार्ग पर रात दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने से दिक्कतें आ रही हैं। जल्द से जल्द अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक कुमार, नाथीराम, स्वदेश चौधरी, अमित शर्मा, जितेंद्र सैनी, रविंद्र सिंह, सचिन वर्मा, विक्रम सिंह सिद्धू, धर्मवीर त्यागी, हरबंस कुमार, विवेक कांबोज, सतेंद्र सिंह, विजयपाल, मुकेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, विनोद पाल, नाथीराम कश्यप, कुंवर बाली, तेजस्वी रोतेला, संजय शाह, सचिन वर्मा धर्मवीर त्यागी, अभिषेक, जितेंद्रनाथ, विजयपाल सिंह, नरेश कुमार, अशोक कुमार, जितेंद्र सैनी, विनोद पाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *