बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की

Education Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 13 सितम्बर। आनन्द कुमार की अध्यक्षता में हुई हुनर बाल कल्याण एवं सेवा समिति की ऑनलाइन मीटिंग में संस्था द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा के साथ बच्चों को आत्मनिर्भर कैसे बनाएं इस पर सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। समिति के अध्यक्ष अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने  बताया कि संस्था का उद्देश्य निम्न वर्ग के बच्चों को आत्मनिर्भरता के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी है। दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

ऐसे में प्रत्येक बच्चे के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी है। बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए बच्चों को शुरू से आत्मनिर्भरता का गुण सिखाना बहुत जरूरी है। इससे बच्चा अपने काम स्वयं कर पाएगा और उसकी दूसरों पर निर्भरता खत्म होगी। साथ ही वह अपने विचार स्कूल या घर में सही से व्यक्त कर पाएगा। आत्म निर्भरता बच्चों में अपने फैसले खुद लेने के गुणों को विकसित करती है।

कोरोना महामारी के दौरान बच्चे स्कूल व कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं। जिससे उनकी पढ़ाई का बहुत नुकसान हो रहा है। हम सभी एक प्रयास करेंगे। जिसमें हम बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा के गुण सिखाएंगे। जिससे बच्चे आत्मनिर्भर बने और समाज में उन्नति कर सकें। 

मीटींग में शशी सिंह, अमिता, अर्चना वर्मा, शिवकुमार, आनंद कुमार आदि शामिल हुए।