विडियो:-जगजीतपुर की सड़कों पर दौड़ा जंगली हाथी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:- जगजीतपुर में जंगली हाथी लगातार पहुंच रहे हैं। लक्सर हाईवे पर जंगली हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सुबह के समय की है। जब जंगली हाथी सड़क पर आ धमका और रोड पर दोनों ओर जाम लग गया। हाथी चहलकदमी करता हुआ शराब के ठेके तक जा पहुंचा। गनीमत रही कि सुबह के वक्त ठेका बंद था और वहां भीड़भाड़ नहीं थी। इस बीच हाथी कुछ लोगों को दौड़ाता हुए भी नजर आया। इस क्षेत्र में आए दिन जंगली हाथी पहुंच रहे हैं।

रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गंगा नदी को पार कर खाने की तलाश में हाथी आबादी क्षेत्र में घुस रहे हैं। इस समय गन्ने और धान की फसल तैयार है, फसलों से भी हाथी आकर्षित हो रहे हैं। लिहाजा उन्होंने लोगों से खाने पीने की वेस्ट चीजों को खुले में न फेंकने की अपील की है। हाथियों को रोकने के लिए टीम की तैनाती कर दी गई है।