वैश्य बंधु समाज महिला वाहिनी द्वारा किया गया करवा चौथ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

करवा चौथ त्यौहार महिलाओं के समर्पण और प्रेम का प्रतीक– निधि बंसल
हरिद्वार में हाईवे स्थित होटल में वैश्य बंधु समाज, मध्य हरिद्वार महिला वाहिनी द्वारा करवा चौथ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और परंपरा का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक करवा चौथ का पर्व मनाया। महिलाओं ने अपने हाथों में लगी सुंदर मेहंदी रचाई इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया। डांडिया ,फनी डांस एकल डांस में महिलाएं झूमी।

महिला वाहिनी की अध्यक्ष निधि बंसल ने कहा कि करवा चौथ का व्रत महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए रखा जाता है। करवा चौथ त्यौहार महिलाओं के समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। जो उनके जीवनसाथी के प्रति उनकी आस्था और विश्वास को दर्शाता है। समाज में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को एकजुट होने और अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का अवसर मिला। संरक्षक नरेश गर्ग,अरुणा बंसल,मीरा जैन,वंदना गुप्ता ने करवा चौथ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो पति-पत्नी के बीच के अटूट संबंध और प्रेम का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि यह त्यौहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि महिलाओं की भूमिका और समर्पण को उजागर करता है। अध्यक्ष निधि बंसल महामंत्री प्रीति अग्रवाल कोषाध्यक्ष अंचल अग्रवाल,उपाध्यक्ष वर्षा गुप्ता,अलका अग्रवाल,अलका अग्रवाल,संयोजक अर्चना गुप्ता,रागिनी अग्रवाल, जूली अग्रवाल,गौरी गर्ग, विनीशा गर्ग, सरिता अग्रवाल, नैना गुप्ता,मीनाक्षी अग्रवाल,ख्याति गुप्ता,सरोज गोयल आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *