विडियो:-राजीव चौधरी पहुंचे मस्जिद,जताया दिल से आभार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

सौहार्द एकता भाईचारे से ही देश करेगा प्रगति:- मयंक बहादुर

हरिद्वार:-जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव चौधरी के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज द्वारा जुम्मे की नमाज का समय 2:30 बजे का करने और होली के त्यौहार में पूरा सहयोग देने पर जुम्मे की नमाज के बाद मदरसा दारुल उलूम रशीदिया पर पहुंच कर मुस्लिम समाज के लोगों को माला पहनकर स्वागत कर आभार जताया।

इस दौरान राजीव चौधरी ने कहा कि होली के त्यौहार में मुस्लिम समाज द्वारा नमाज का समय बदलकर ढाई बजे किया और पूरा सहयोग देने के लिए हिंदू समाज के लोगो ने सबका धन्यवाद किया। राजीव चौधरी ने कहा किभारत की कौमी एकता की मिसाल है। हिंदू समाज के लोग भी ईद के त्यौहार में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और मुस्लिम समाज के लोगोंको बधाई देते हैं। कुछ लोगों द्वारा देश के एकता और अखंडता में सवाल उठाने का काम किया जा रहा है।मुस्लिम समाज ने उन्हें आईना दिखाने का काम किया।

राजीव चौधरी ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता देखने को मिली। प्रदेश महासचिव अनिल चौधरी ने कहा कि कुछ लोग देश में सांप्रदायिक माहौल खराब करना चाहते हैं। लेकिन एकता भाईचारा कभी समाप्त नहीं होगा मुस्लिम समाज का यह प्रयास प्रशंसनीय है। भारत की एकता और अखंडता को कोई नहीं तोड़ सकता है।मयंक बहादुर ने रोजेदारों को माला पहनकर स्वागत करते हुए कहा कि आज बहुत ही अच्छा दिन है

जहां एक तरफ रमजान का पाक महीना चल रहा है और पाक महीने का जुम्मा है। जबकि हिंदू समाज के लिए होली का बहुत बड़ा त्यौहार है। मयंक गुप्ता ने कहा कि सभी जाति और धर्म के लोग मिलजुल कर एकता के साथ रहते है। यही हमारे देश की पहचान है इस दौरान डॉ विजेंद्र राजपूत ने भी नमाजियों को माला पहनकर उनका स्वागत किया।