सपा और कांग्रेस गठबंधन मिलकर लड़ेंगे नगर निकाय चुनाव-सतेंद्र कुमार राय

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 अक्तूबर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय का ललतारौ पुल स्थित सपा कार्यालय पर सपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने कहा कि भाजपा देश में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जनता बढ़ती महंगाई के बोझ तले दबती चली जा रही हैं। देश ओर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार विकास कार्यो को लेकर गभीर नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहाड़ से पलायन सरकार नही रोक पा रही है।

औद्योगिक कंपनिया भी उत्तराखंड से सब्सिडी लेकर पलायन कर रही है। लेकिन सरकार उनसे पूछने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन नगर निकाय के चुनाव में एक साथ मिलकर लड़ेंगे और भाजपा को उत्तराखंड में पटखनी देगे। नगर निकाय के चुनाव को लेकर आगामी 27 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय पर बैठक आयोजित होगी एंव चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी।
लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा देश को बेरोजगारी और महंगाई की ओर झोंक रही है। सपा सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है। प्रांतीय नेता राजेंद्र पाराशर ने कहा कि पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी भाजपा सरकार नहीं रोक पा रही है। भाजपा देश प्रदेश को केवल सांप्रदायिकता का भय दिखाकर जनता को कर्ज के बोझ तले दबा रही हैं। देश की जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान हैं। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी चंद्रशेखर यादव, राजेंद्र पाराशर, जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी, मशकुर कुरैशी, कय्यूम अंसारी, दिलशाद अब्बासी, महफूज़ आलम मौजूद आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *