नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर में पदाधिकारी मनोनीत किए

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 11 जून। नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर में विजया जोशी को उपाध्यक्ष, चन्द्रा जोशी, मुध, गंगा देवी सचिव तथा शानिया प्रवीण व जुबेदा को संगठन सचिव मनोनीत किया गया है। नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर के अध्यक्ष यशवन्त सैनी के तत्वधान में आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को स्वागत करते हुए कहा कि देश का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। सभी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति नीति का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा दल है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारें जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही हैं।

भाजपा की नीतियों को पहचान चुकी प्रदेश की जनता बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है। राजबीर सिंह व सुबोध बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त है। प्रदेश में विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। लाॅकडाउन में मजदूरों, किसानों को अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सैकड़ों मील पैदल चलकर अपने घर पहुंच पाए। लेकिन केंद्र सरकार मात्र मजूदर हितों में दावे ही करती रही। यशवन्त सैनी ने कहा कि केंद्र की नीतियों से परेशान जनता में कांग्रेस के प्रति रूझान बढ़ रहा है। युवा वर्ग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहा है। केंद्र की नीतियां देश की जनता पर भारी पड़ रही है। उत्तराखण्ड में विकास पूरी तरह ठप्प है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री मात्र घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को छलने का काम कर रहे हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं।

शहर की सड़कों का बुरा हाल है। मानसून शुरू होने वाला नाले नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में शहर को एक बार फिर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उषा शर्मा, नगर उपाध्यक्ष अजनिश सिखोला, प्रमिला शर्मा, विजय सैनी, प्रमोद धीमान, सक्षम कौशिक, समर्थ वशिष्ठ, मेयर प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा, वेदपाल तेजयान, प्रमोद श्रीवास्तव, विनोद कश्यप आदि उपस्थित रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *