विडियो :-व्यापारियों की समस्याओं का निदान करना पहली प्राथमिकता-नीरज सिंघल

Politics
Spread the love

कमल खडका

श्री गुरू गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के व्यापारियों ने किया जिलाध्यक्ष नीरज व जिला महामंत्री संजय त्रिवाल का स्वागत

हरिद्वार, 22 सितम्बर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष नीरज सिंघल व जिला महामंत्री संजय त्रिवाल का व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संजय त्रिवाल ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा व्यापारियों के हितों में काम करता आया हूँ और हमेशा व्यापारियों के हित में कार्य जारी रहेगा। अन्य गुटों द्वारा व्यापारियों के साथ अब दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपने हितों के लिए जो स्वंयम्भू बन कर बैठे हैं व व्यापारियों पर अपनी बातों को थोप कर मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं वो आगे नही होने दिया जाएगा। श्री गुरू गोरक्षनाथ व्यापार के संरक्षक  विकास तंत्रिवाल व मोहनदास गोस्वामी ने कहा संजय त्रिवाल हमेशा व्यापारी हित में कार्य करते आए हैं व अब भी व्यापारियों के हित में सरकार के खिलाफ पुरजोर प्रदर्शन कर रहे हैं।

गोरक्षनाथ व्यापार मण्डल के कुछ व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता भी ग्रहण की। जिला अध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा कि व्यापारी एकता के बल पर ही संगठन की एकता निर्भर करती है। व्यापारियों के हितों व संरक्षण को लेकर मिलजुल कर प्रयास किए जाएंगे। कोरोना काल में व्यापारी अपने रोजगार से टूट चुका है। ऐसे में संगठित होकर व्यापारियों की समस्याओं का निदान करना पहली प्राथमिकता होगी।  

स्वागत करने वालो में सुरेन्द्र जैन, मोहनदास गोस्वामी, दिनेश साहू, विशाल गोस्वामी, मनीष चैहान, अतुल चैहान, सागर सक्ससेना, विशाल माहेश्वरी, सुनील त्यागी, सुनील असीजा, गोपाल दास, सुधीर आनंद, पवन सुखिजा, सुरेश कुमार, अमन कुमार, मुन्ना कुमार, सुनील कुमार, राजीव शर्मा, नितिश कुमार, शोभित सिंगल, अजय रावल, मनोज विश्नोई, धर्मेन्द्र कुमार, गगन गुगनानी, बाबू आदि उपस्थित रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *