शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में चलाया गया सेनेटाइजेशन अभियान

Politics
Spread the love

हरिद्वार, 24 मार्च। शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र में बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाकर क्षेत्र को विषाणु मुक्त बनाने का प्रयास किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने संयुक्त रूप से इस अभियान की शुरुआत की। दो स्प्रे टैंकर, 10 अत्याधुनिक स्प्रे मशीन और 10 गाड़ियों के साथ पूरे क्षेत्र में स्पे्र का छिड़काव किया गया। अभियान के दौरान सभी सड़कों, प्रतिष्ठानों, घरों एवं मुख्य द्वारों आदि सभी चीजों पर स्प्रे किया गया। जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने कहा कि जागरूकता ही बचाव है। नगर पालिका शिवालिक नगर की पहल सराहनीय व सार्थक है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि शिवालिक नगर में संयुक्त अभियान चलाकर प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर उन्हें वार्डों में भेजा जा रहा है। क्षेत्रीय सभासद के निर्देशन में 1 हफ्ते तक स्प्रे का कार्य किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बलविंदर सिंह एवं सभी नगर पालिका कर्मी इस कार्य में सम्मिलित हुए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *