स्मैक समेत आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 दिसम्बर। लकसर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। नशा तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्तर पर टीमों गठन किया गया है। लकसर पुलिस की टीम ने क्षेत्र से अयूब पुत्र ईशाक निवासी संघीपुर लक्सर स्मैक समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई नवीन चौहान, एसआई कर्मवारी सिंह, कांस्टेबल दिगम्बर राय, किशोर नेगी शामिल रहे।