हरिद्वार, 11 मार्च। लकसर कोतवाली पुलिस ने डबल टायरा ट्राली से टायर, टयूब व रिम चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। निरंजनपुर लकसर निवासी राकेश कुमार ने चोरी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कमैरों की फुटेज व मुखबिर की सूचना पर चोरी किए सामान व घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी समेत नन्दपुर तिराहे के पास से जौनी पुत्र विनोद निवासी दरगाहपुर लकसर व सय्याद पुत्र जहूर निवासी मौहम्मदपुर कुंहारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई कमलकांत रतूड़ी, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह व इन्द्र सिंह शामिल रहे।




