तनवीर
हरिद्वार, 11 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी विभाग की प्रभारी डा.अर्चना रानी द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। डा.संजीव भट्ट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और कार्यों को युवाओं के बीच पहुंचना है। ताकि देश के विकास में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
प्राचार्य प्रोफेसर डा.संजीव मल्होत्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों, मूल्यों और आदर्शों को बढ़ावा देना है और उनके विचारों को देश के हर युवा तक पहुंचना है। उन्होंने विवेकानंद के अनमोल वचन उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए। इस पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए छात्रों से इस वाक्य को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा.स्मिता बसेड़ा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन और वे आदर्श जिनके लिए उन्होंने जीवन जिया और काम किया भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हो सकते हैं। इस अवसर पर कालेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डा.युवराज, डा.अजय उनियाल, डा.बीपी पुरोहित, डा.सत्यराज सिंह, डा.रूबी तबस्सुम, डा.किरण त्रिपाठी, डा.प्रीतम कुमारी, डा.शकुंज राजपूत, डा.संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।


