शांतिकुंज ने 1280 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 जनवरी। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ी ठंड से साधुओं और खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों राहत प्रदान करने के लिए शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैलदीदी के निर्देश पर व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन टीम ने रात के अंधेरे में सर्वानंद घाट, शिव की पौडी, पावन धाम, खड़खड़ी आदि स्थानों पर गंगा तट, वृक्षो और शांतिकुंज फ्लाईओवर के नीचे रात बिताने वाले 1280 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। शांतिकुंज के इस मानवता भरी पहल के लिए अनेक लोगों ने आभार व्यक्त किया। बता दें कि शांतिकुंज परिवार की और से विगत कई दशकों से प्रत्येक वर्ष हरिद्वार के साधुओं व जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए जाते हैं।
शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि गायत्री परिवार अपने आराध्य पं.श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा बताये गये सूत्र-पीड़ित मानवता की निःस्वार्थ भाव से की गयी सेवा-सहयोग ईश्वर आराधना के समान है। इसमें अपनी क्षमतानुसार सेवा कार्य करते रहना चाहिए। शांतिकुंज इस दिशा में अपनी स्थापना काल से ही जरूरतमंदों की सेवा-सुश्रुषा करता आ रहा है। कंबल वितरित करने वाली टीम में इंद्रजीत सिंह, रामदास रघुवंशी, संजय, कृष्णा अमृते, अरुण, आलोक, दुर्गा आदि शामिल रहे।