जनता के वोट रूपी आशीर्वाद का ऋण विकास कार्य रूपी ब्याज से उतारूंगी-किरण जैसल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 जनवरी। भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल ने ब्रह्मपुरी, श्रवणनाथ नगर, शारदा नगर, खड़खड़ी, शास्त्री नगर, पांवधोई, संदेश नगर, पीठ बाजार, मैदानियन में जनसभाओं को संबोधित किया। किरण जैसल ने कहा कि वे जनता द्वारा दिए जा रहे आशीर्वाद की ऋणी हैं। विकास कार्यों से इस आशीर्वाद का कर्ज उतारेंगी।
इस अवसर पर पंचपुरी सिंधी समाज ने भी बैठक करके अपना समर्थन किरण जैसल को दिया। जिसमें प्रकाश केसवानी कैलाश केशवानी विमल दयानी मिंटू पंजवानी मनोज नानकानी आदि उपस्थित रहे।
किरण जैसल के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता विकास तिवारी ने बताया कि 20 जनवरी को युवा मोर्चा द्वारा शहर में दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा और 21 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार शहर में रोड़ शो करेंगे।
सभा में संजय चोपड़ा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, शेखर कुर्ल, भोला शर्मा, मनोज मंत्री, नीरज पंत, संजय शर्मा आदि ने विचार रखे।