अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम और उनके दो साथियों की सकुशल वापसी के लिए कनखल में किया गया हवन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार। जनकल्याण हितैषी संस्था हरिद्वार द्वारा भारतीय मूल की अमेरिकी कॉस्मोनॉट सुनीता विलियम्स एवं दो अन्य यात्रियों की सकुशल वापसी के लिए छात्र-छात्राओं के साथ हवन यज्ञ एवं प्रार्थना की गई।
मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल के प्रांगण में महामृत्युंजय मंत्र का पाठ एवं वैदिक रीति से हवन यज्ञ कर संस्था के पदाधिकारी एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक प्रार्थना की।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीसी हितैषी ने बताया कि संस्था कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रही है। आज कॉलेज के बच्चों के साथ उनकी संवेदना जागृत करते हुए सामूहिक यज्ञ किया गया। हितैषी ने कहा कि सुनीता विलियम्स केवल 8 दिन के लिए अंतरिक्ष में गई थी और पिछले आठ माह से वहां से लौट नहीं पा रही है जिससे हर भारतीय आहत है। कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा भी मौजूद रहीं। सभी बच्चों ने कहा कि हम हृदय से चाहते हैं कि सुनीता विलियम्स जल्दी पृथ्वी पर सकुशल लौटें।
संस्था क सचिव नरेश सलेमपुरिया और महिला विंग की अध्यक्षा कविता ने महामृत्युंजय मंत्र की आहुति दी।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्राएं तथा समाजसेवी उपस्थित थे जिन्होंने यज्ञ में भाग लेकर और पूर्णाहुति कर सुनीता विलियम और उनके साथियों के दीर्घायु जीवन, स्वस्थ जीवन और उनकी स्वदेश वापसी की कामना की।
इस अवसर पर जन कल्याण हितेषी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीसी हितेषी, संस्था महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती कविता, प्रदेश सचिव नरेश सलेमपुरिया, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, प्रबंध समिति की सदस्य डॉ राधिका नागरथ, विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती रुपाली राजपूत, वर्षा पाल, श्रीमती संजो देवी, रजनीश कुमार ,खड़क सिंह आदि उपस्थित थे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि सुनीता विलियम भारतीय मूल की है और वह और उनके दो साथी बीते कई महीनों से अमेरिका द्वारा भेजे गए अंतरिक्ष केंद्र में है और पृथ्वी पर नहीं आ पा रहे हैं और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन तथा कुशल वापसी की प्रार्थना की और हवन का आयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *