नीरज वंदना नाम के उड़न खटोले में निशुल्क यात्रा करेंगे,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने निर्णय का किया स्वागत

उषा ब्रेको के क्षेत्रीय प्रमुख मनोज डोभाल ने नील पर्वत पर विराजमान सिद्ध पीठ मां चंडी देवी के दर्शन का निशुल्क लाभ उन श्रद्धालु भक्तों को मिल सकेगा, जिनका नाम नीरज एवं वंदना होगा। वह लोग11से 22 तारीख तक निशुल्क उड़न खटोले में यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। मनोज डोभाल ने बताया कि ओलंपिक खेलों में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एवं हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने देश दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया है

हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया ने ओलंपिक खेल में देश की आन बान शान बढ़ाई है। भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। मनोज डोभाल ने कहा कि खेल जगत में इतिहास रचने वाले खिलाड़ियों का मान सम्मान अवश्य होना चाहिए। भारत देश के महान खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एवं वंदना कटारिया युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। मां मनसा देवी के दर्शनों का लाभ उड़न खटोले में उन भक्तों को निशुल्क रूप से प्रदान किया जाएगा। जिनका नाम नीरज एवं वंदना होगा ।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने क्षेत्रीय प्रमुख मनोज डोभाल की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत देश का मान सम्मान एवं गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान देशवासियों को करना चाहिए। देशवासी नीरज चोपड़ा एवं वंदना कटारिया के बेहतर प्रदर्शन से हर्षित है। उड़न खटोले में यात्रा की यह अनोखी पहल अवश्य ही खिलाड़ियों को समर्पित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *