संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 फरवरी। थाना सिडकुल पुलिस ने चाकू समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकद्मे दर्ज हैं और पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। बीती रात थाने के पुलिसकर्मी टैप इंडिया कंपनी से नेहरू कालोनी जाने वाले रास्ते पर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध अवस्थाा में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विक्की पुत्र बबलू निवासी बाल्मीकि बस्ती बहादराबाद बताया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज किया गया है।