भारतीय योग संस्थान की हरिद्वार इकाई ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीष्य योग दिवस

Uncategorized
Spread the love


योग से शरीर, मन और आत्मा संयुक्त होते हैं-विनीत धीमान
हरिद्वार, 21 जून। ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला में भारतीय योग संस्थान हरिद्वार इकाई द्वारा 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में लोगो ने योगाभ्यास कर योग के गुर सीखे निरोगी जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजक विनीत धीमान ने कहा कि आज पूरा विश्व योग के प्रति जागरूक होकर योग का महत्व समझ रहा है। योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। योग से शरीर, मन और आत्मा संयुक्त होते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय योग संस्थान द्वारा पंजाबी धर्मशाला में पूरे वर्ष योग क्लास लगाई जाती है जो कि आगे भी निरंतर जारी रहेगी। ऑल इंडिया ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि योग की जन्मस्थली भारत है। हालांकि वैसे तो पूर्व वैदिक काल में योग का अभ्यास किया जा रहा था। जहां महान तपस्वी संतो ने हजारों वर्षों पहले ही योग के महत्व के बारे में बताया था।

आज पूरी दुनिया मे योग का डंका बज रहा है। इस दौरान राज छाबड़ा, अंजू विरमानी, आलोक गुप्ता, शालिनी गुप्ता, विजय सेठी, दिनेश कुमार, आशुतोष शर्मा, आदर्श पाल तोमर व भारतीय योग संस्थान हरिद्वार इकाई के साधक व साधिकाये मौजूद रही। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद एवं एलायंस क्लब के सदस्यों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *