दुर्भाग्यपूर्ण है भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल का बयान-दीपक टंडन

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 21 फरवरी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक बिशन सिंह चुफाल के बयान को कांग्रेस नेता दीपक टंडन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। दीपक टंडन ने कहा कि भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल गैर जिम्मेदाराना बयान देकर भाजपा की रीती नीतियों से प्रदेश की जनता को अवगत करा रहे हैं। दीपक टंडन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं। लेकिन उनके ही विधायक मांग कर बीड़ी पीने जैसे बयान देकर उत्तराखंड की छवि को धूमिल करना चाहते हैं।

गैर जिम्मेदाराना बयान देकर चुफाल प्रदेश की जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विधायक बिशन सिंह चुफाल के बयान से आहत है। तंबाकू जैसे उत्पाद को लेकर उनका बयान तंबाकू की वस्तुओं को लोकप्रिय करने जैसा है। उन्हें प्रदेश की जनता से अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। दीपक टंडन ने यह भी कहा कि विधायक को शर्म आनी चाहिए। जनप्रतिनिधि ही इस तरह का बयान देंगे तो प्रदेश का हित कैसे हो सकता है।

पूरे प्रदेश में बंदरबांट का खेल जारी है। सत्ता के विधायक बेहतर जीवन जी रहे हैं। जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश के लोग अनेकों प्रकार के टैक्स, महंगाई का बोझ और बेरोजगारी झेल रहे हैं और भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल बीड़ी पीने जैसी बातें कर रहे हैं। जन समस्याओं से इनका कोई लेना देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *