घाटों पर पर्याप्त जल छोड़ा जाए-सुनील सेठी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 मार्च। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि सर्वानंद घाट से हरकी पैड़ी तक घाट जलविहीन हो रहे हैं। जिनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। सिचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी कोई उचित कार्यवाही नही की जा रही है। जल नहीं होने से हजारों मछलियां तड़प कर मर रही हैं। घाटों पर जल नहीं होने से बाहर से आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी परेशान हो रहे हैं। घोड़े खच्चर, गाड़ियां धोने वाले मां गंगा की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

सुनील सेठी ने जिला अधिकारी से व्यवस्थाएं सुधारने की मांग करते हुए कहा कि उत्तरी हरिद्वार भागीरथ बिन्दु पर रोजाना जल का प्रवाह रोक दिया जाता है। जिस कारण खड़खड़ी श्मशान घाट से लेकर अन्य सभी घाट जल विहीन हो जाते हैं। सिंचाई विभाग को जानकारी होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। मछलियां मर रही है । श्रद्धालु स्नान के लिए परेशान हैं। सुदूर पहाड़ों से मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोग भी घाटों पर जल नहीं मिलने से परेशान होते हैं।

जानकारी के बावजूद रोजाना जिम्मेदार विभाग इन घाटों को जल विहीन कर देता है। गंगा सूखी रहने से खनन करने वाले घोड़े खच्चर उतारकर गंगा को प्रदूषित करते हैं। सुनील सेठी ने कहा कि सभी घाटों पर पर्याप्त जल छोड़ा जाए। जिससे किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

मांग करने वालो में मुख्य रूप से स्वामी विश्वास पूरी महाराज, रवि बांगा, दिनेश शर्मा, महेश बलूनी, अनिल कोरी, विनेश शर्मा, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, राकेश सिंह, पवन पांडे, दीपक कुमार, महेश सिंह, धर्मपाल प्रजापति, मनोज कुमार, शिवम कुमार, राजेंद्र सिंह, निशा मल्होत्रा, संजय सैनी, मयंक सैनी, पारस अग्रवाल, रमन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *