हरिद्वार:-भाजपा जिला कार्यालय पर होली पर्व के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली के गीतों पर जमकर धमाल मचाया। एक दूसरे को अबीर गुलाल एवं तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, मोहित वर्मा,विकास तिवारी ,नकली रामसैनी ,प्रदीप कुमार ,भूषणसिंह ,सचिन शर्मा ,सुनील कुमार,लव शर्मा ,आशु चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नाचे।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि होली का त्यौहार खुशियों को बांटने वाला पर्व है। उमंग उल्लास उत्साह के साथ पर्व को मनाना चाहिए। आशुतोष शर्मा ने कहा कि धर्मनगरी में परंपरागत तरीके से होली मनाई जाती है। पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाने का सशक्त माध्यम है। युवा पीढ़ी को पर्वों के माध्यम से मार्गदर्शन करना चाहिए। पर्व पर व देश की एकता अखंडता के साथ-साथ भाईचारे सौहार्द को दर्शाते हैं।उन्होंने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।