विडियो:-पुलिस ने निजी वाहन से घायल को पहुंचाया अस्पताल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

पुलिस की तत्परता से बची घायल की जान, परिजनों ने किया धन्यवाद

हरिद्वार:-मोटरसाइकिल सवार युवक का पतंजलि फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट होने की सूचना पर चौकी शांतरशाह थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारी यवक को पुलिस ने बिना देरी किए एम्बुलेंस का इंतजार न कर अपने निजी वाहन से घायल को सूर्यदेव अस्पताल पहुंचाया एवं परिजनों को सूचित किया गया।

तत्काल उपचार मिलने से घायल रवि पुत्र परमाल सिंह निवासी दादूपुर गोविंदपुर की हालत अब खतरे से बाहर है। परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचकर हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।