स्मैक समेत आरोपी गिरफ्तार

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 अप्रैल। लकसर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी उस्मान पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी के कब्जे से 4.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसआई कर्मवीर सिंह कांस्टेबल संदीप रावत व सौदीश कुमार शामिल रहे।