कमल खडका
हरिद्वार, 6 अक्टूबर। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट राज्य प्रमुख अमित चौधरी ने शिवालिक नगर में आयोजित हरिद्वार क्लब की मासिक बैठक में देश में महिला उत्पीड़न व रेप की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। बालिकाओं को बौद्धिक व शारीरिक रूप से मजबूत करने की आवश्यकता है। कराटे मिक्स मार्शल आर्ट को अपनाते हुए आत्मरक्षा के गुर सीखे जा सकते हैं।
शारीरिक मजबूती नितांत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कराटे आत्मरक्षा की परंपरागत कला है। जिसे पूरी दुनिया में अपनाया जाता है। स्कूल कालेजों के माध्यम से भी कराटे मिक्स मार्शल आर्ट प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। साथ ही स्कूलों के कोर्स में कराटे को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए। कराटे मिक्स मार्शल आर्ट बालिकाओं में आत्मरक्षा के प्रति विश्वास उत्पन्न करता है। अमित चौधरी ने कहा कि अभिभावकों को बालिकाओं के प्रति सजगता से कार्य करने होंगे। बालिकाओं को निर्भीक बनाने के लिए बौद्धिक व शारीरिक क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता है।
बढ़ते अपराधों के चलते लड़कियों से घर से बाहर भेजने में अभिभावक घबराहट महसूस करते हैं। ऐसे में कराटे मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना नितांत जरूरी है। बैठक में दिनेश कुमार, संदीप पाठक, मंजू सिंह, श्वेता चौधरी, नीतू पुण्डीर, जयप्रकाश शर्मा, ब्रजकिशोर ने अमित चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि कराटे मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जनपद भर में अमित चौधरी बालिकाओं को प्रदान कर रहे हैं। शारीरिक शक्तियों व सेल्फ डिफेंस की आवश्यकता आज के परिवेश में जरूरी है।
बालिकाओं का शरीर मजबूत होगा तो वह किसी भी परिस्थिति से निपट सकेगी। उन्होंने कहा कि कराटे मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रत्येक बालिका को लेना चाहिए। बढ़ते अपराधों के प्रति अभिभावकों को निर्णायक भूमिका निभाने की आवश्यकता है। युवतियों में जागरूकता पैदा की जानी चाहिए।