विडियो:-ब्रह्मलीन स्वामी भोलानंद गिरी महाराज के 97वें निर्वाण दिवस पर निकाली शोभायात्रा

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 25 अप्रैल। ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी भोलानंद गिरी महाराज के 97वें निर्वाण दिवस के अवसर पर भोलागिरी सन्यास आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। बैण्ड बाजों और भव्य झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा आश्रम से हरकी पैड़ी होते हुए बिल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। भोलागिरी सन्यास आश्रम के श्रीमहंत महामंडलेश्वर स्वामी तेजसानंद सरस्वती ने महाराज बताया कि प्रत्येक वर्ष ब्रहमलीन भोला गिरी महाराज की स्मृति में शोभायात्रा निकाली जाती है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और अध्यात्म के क्षेत्र में ब्रह्मलीन स्वामी भोलागिरी महाराज का योगदान सभी को प्रेरणा है। उनकी प्रेरणा से आश्रम के संत सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के साथ आश्रम की सेवा परंपरांओं को आगे बढ़ाने मे योगदान कर रहे हैं। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि युवाओं को धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर सनातन धर्म संस्कृति की परंपरांओं को आत्मसात करना चाहिए।

आश्रम के सचिव स्वामी राजगिरी, स्वामी निर्मलानंद सरस्वती, संत नीति महाराज, आचार्य दीपक, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने ब्रह्मलीन भोलानंद गिरी महाराज की चांदी की मूर्ति का पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वामी रोहित गिरी महाराज, राधे, मनोज ठाकुर, सत्यम शर्मा, कुलदीप शर्मा, विष्णु गौड़ सहित पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *